बाजपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऊधमसिंह नगर के बाजपुर में एक रोड शो किया। रोड शो के दौरान पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित लोगों ने फूल बरसाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। रोड शो में पारंपरिक पहनावों से सजे लोगों के जत्थे और लोक कलाकारों की सांस्कृतिक झांकी आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहे। पारंपरिक वाद्य यंत्रों की प्रस्तुतियों से रोड शो में हर कोई झूमता दिखा। वहीं मुख्यमंत्री धामी अभिभूत नजर आए और उन्होंने खुद आम लोगों व कलाकारों पर फूल बरसाते हुए परंपराओं के प्रति अपने अनुराग को अभिव्यक्त भी किया। रोड शो में सभी भगवामय दिखे। तन-मन और वेशभूषा के साथ पूरा रोड शो भगवामय नजर आया।
Related Posts
10 मई को खुलेंगे गंगोत्री के कपाट
- admin
- April 9, 2024
- 0
उत्तरकाशी। नवरात्र पर विश्वप्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट खोलने की घोषणा कर दी गई है। गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर 10 मई को […]
राज्य के पचास प्रतिशत मतदान केंद्रों पर होगी वेबकास्टिंग
- admin
- April 5, 2024
- 0
देहरादून। लोकसभा चुनाव में राज्य के पचास प्रतिशत मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की जाएगी। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि वेबकास्टिंक […]