देहरादून। पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत को कांग्रेस हाईकमान ने बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी है। हाईकमान ने उन्हें उड़ीसा में विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए समन्वय बनाने के लिए पर्यवेक्षक बनाया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने उड़ीसा चुनाव के लिए डॉ रावत के साथ ही मीनाक्षी नटराजन और परगट सिंह को पर्यवेक्षक बनाया है। डॉक्टर रावत हरिद्वार लोकसभा सीट टिकट के दावेदारों में शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार डॉक्टर रावत को कांग्रेस पौड़ी लोकसभा सीट से भी मैदान में उतार सकती है।
Related Posts
शिविर का आयोजन किया
- admin
- February 23, 2024
- 0
पौड़ी। उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड ने आज पौड़ी के कोटद्वार में एक शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पात्र कामगारों […]
सुन ओ आमा, बुबू, मतदान करी ऊँलां”
- admin
- April 10, 2024
- 0
“नैनीताल। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर आगामी 19 अप्रैल को मतदान होने जा रहा है। कार्यालय, मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से मतदाता जागरूकता […]
धरा गया मुख्य आरोपित धरा
- admin
- February 24, 2024
- 0
हल्द्वानी। हल्द्वानी के बनभूलपुरा हिंसा के मुख्य आरोपित अब्दुल मलिक को उत्तराखंड पुलिस ने आज दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। कुमाऊं रेज के पुलिस […]