चंपावत । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को सायं टनकपुर स्थित मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में स्थानीय जनता से मिले तथा उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं का त्वरित निराकरण राज्य सरकार की प्राथमिकता है। आम जनता को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कठिनाई का सामना न करना पड़े, इसके लिए सरलीकरण समाधान एवं निस्तारण की भावना के साथ जन समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारित किये जाने के निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिये गए है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सूचना एवं लोक संपर्क विभाग चंपावत द्वारा प्रकाशित विकास पुस्तिका 2024 का भी विमोचन किया,और पुस्तिका प्रकाशन पर विभाग की सराहना भी की। कुमाउनी लोक गायक हरु जोशी द्वारा यूसीसी पर बनाए गए गीत को लांच किया। इसके पूर्व मुख्यमंत्री ने वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री कैलाश गहतोड़ी के आवास पर जाकर उनके परिजनों से मिले।मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ भाजपा नेता रोहतास अग्रवाल के आवास पर जाकर उनका भी हालचाल जाना।
Related Posts
धामी सरकार ने लिए कई महत्वपूर्ण फ़ैसले
- admin
- March 4, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई राज्यमंत्रिमण्ड की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई और कई फैसले लिए गए। मन्त्रिमण्डल ने समाज कल्याण […]
कल ऋषिकेश के लिए रवाना होगा गाडूघड़ा
- admin
- February 12, 2024
- 0
जोशीमठ। बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत गाडूघड़ा (तेल-कलश) नृसिंह मंदिर से पूजा-अर्चना के […]
कार हादसे में पति, पत्नी की मौत
- admin
- April 4, 2024
- 0
रुद्रपुर। रुद्रपुर से नैनीताल जा रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से उतर कर पेड़ से टकरा गई। हादसे में दम्पत्ति की मौत हो […]