अल्मोड़ा। बुलेट से अल्मोड़ा के जागेश्वर धाम दर्शन के लिए आ रहे हरियाणा के गुरुग्राम निवासी दो भाइयों को विपरीत दिशा से आ रही बेलगाम कार ने थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के के गांव सिमरौली के पास जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार बाइक से छिटक कर दूर जा गिरे।। आसापास के लोगों ने मामले की जानकारी दी। साथ ही कार चालक को दबोच लिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुँचाया।जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान हरियाणा स्थित गुरुग्राम निवासी विकास (24 ) और विशाल (22) के रूप में हुई। दोनों सगे भाई थे, और जागेश्वर दर्शन को आ रहे थे, लेकिन 4 बजे सुबह सिमरौली के पास हादसा घटित हो गई। कर चालक की पहचान जिला अल्मोड़ा के रामनगर के नरेश के रूप में की गई।पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
Related Posts
बोर्ड की परीक्षाएं मंगलवार से
- admin
- February 26, 2024
- 0
देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू होंगी। 12वीं की सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक हिंदी और कृषि […]
कांग्रेस को अलविदा कहा
- admin
- March 24, 2024
- 0
नैनीताल। नैनीताल लोकसभा सीट से प्रकाश जोशी को उम्मीदवार घोषित करने के बाद कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। […]
महिला का शव बरामद
- admin
- February 18, 2024
- 0
रुड़की। झबरेड़ा थाना पुलिस ने दरोगा द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर की गई नेत्रहीन मां बेटे की हत्या के मामले में आरोपित की निशानदेही […]