देहरादून /मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरूषोत्तम ने लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से सम्पादित कराए जाने की तैयारियों को लेकर महानिरीक्षक आई.टी.बी.पी. श्री संजय गुंज्याल के साथ बैठक की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. पुरूषोत्तम ने आई.जी. आई.टी.बी.पी. से तय समय सीमा तक फोर्स डिप्लोयमेंट प्लान तैयार कर फोर्स उपलब्ध कराए जाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों एवं उनके परिजनों को भी शत्-प्रतिशत मतदान के लिए प्रोत्साहित किया जाना है। इसके लिए शीघ्र से शीघ्र सुरक्षा बलों की मतदाता सूची आदि को अपडेट करने हेतु अनुरोध किया।इस अवसर पर आई.जी. संजय गुंज्याल ने बताया कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गयी हैं। सुरक्षा बलों द्वारा लोक सभा निर्वाचन को सफलता पूर्वक सम्पादित कराए जाने हेतु आश्वासन दिया। उन्होंने शत्-प्रतिशत मतदान हेतु सीमा-द्वार देहरादून में मतदाना सूची अपडेट करने एवं पहचान पत्र आदि के लिए कैम्प आयोजित कराए जाने हेतु अनुरोध किया।
Related Posts
पुलिस स्टेशन परिसर में खड़े वाहन जलकर राख हुए
- admin
- April 6, 2024
- 0
ऋषिकेश। आईडीपीएल पुलिस स्टेशन परिसर में खड़े सीज वाहनों में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई, जिसमे कई वाहन जलकर खाक हो गए। आग की […]
नगर पंचायत पुरोला बनेगा नगर पालिका परिषद
- admin
- March 5, 2024
- 0
उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जनपद के बड़कोट में मुख्य बाजार से रामलीला मैदान तक आयोजित रोड शो में प्रतिभाग किया। इस दौरान […]
हिमालयन बास्केट का शुभारंभ
- admin
- February 19, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में हिमालयन बास्केट का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने चंपावत से वर्चुअल रूप से जुड़े लोगों को […]