देहरादून। कड़ी सुरक्षा के बीच आज से उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं शुरू हो गई है। पहले दिन आज 12वीं की कृषि हिंदी का पेपर सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक होगा, जबकि 10वीं का हिंदुस्तानी संगीत एवं टंकण की परीक्षा होगी। परीक्षा के लिए इस वर्ष दो लाख 10 हजार से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया है और परीक्षा के लिए 1 हजार 2 सौ 28 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। शिक्षा विभाग ने परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षकों को अपने पास पर्स और मोबाइल रखने की अनुमति नहीं दी है। बताया, परीक्षा केंद्रों से हर दिन उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन के लिए 13 मुख्य और 26 उप संकलन केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें हर दिन परीक्षा समाप्ति के बाद उत्तर पुस्तिकाएं जमा की जाएंगी। परीक्षाएं 16 मार्च 2024 तक आयोजित होंगी।
Related Posts
टम्टा व रावत ने कराया नामांकन
- admin
- March 22, 2024
- 0
देहरादून। अल्मोड़ा सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा व हरिद्वार से त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज नामांकन पत्र दाखिल किया। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत […]
बारिश व बर्फबारी की संभावना
- admin
- February 16, 2024
- 0
देहरादून। उत्तराखंड में मौसम बदलने के आसार हैं। यहां कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इसे लेकर आरेंज […]
कमल भाकुनी का पर्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन
- admin
- April 4, 2024
- 0
अल्मोड़ा। मणीपुर में नक्सली मुठभेड शहीद हुए अल्मोड़ा निवासी कमल भाकुनी का पर्थिव शरीर गुरूवार को पंचतत्व में विलीन हो गया। अल्मोड़ा के चनौदा के […]