देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू होंगी। 12वीं की सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक हिंदी और कृषि हिंदी का पेपर होगा, जबकि 10वीं का हिंदुस्तानी संगीत एवं टंकण की परीक्षा होगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट के मुताबिक, परीक्षा को लेकर विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा के लिए पूरे प्रदेश में 1,228 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दो लाख 10 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। शिक्षा निदेशक ने कहा कि परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षक अपने पास पर्स और मोबाइल नहीं रख सकेंगे। विभाग की ओर से इसे प्रतिबंधित किया गया है। परीक्षाएं 16 मार्च 2024 तक आयोजित होंगी।
Related Posts
गणित की जटिलताओं को समझाया
- admin
- February 9, 2024
- 0
बागेश्वर। शिक्षा में जटिल माने जाने वाले गणित विषय को सरल और रोचक बनाने के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में डीएलएड के प्रशिक्षु […]
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ली राजनीतिक दलों की बैठक
- admin
- March 11, 2024
- 0
देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम की अध्यक्षता में लोकसभा के आगामी सामान्य निर्वाचन हेतु प्रदेश के समस्त मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों एवं पंजीकृत […]
होम वोटिंग का प्रथम चरण नौ को होगा सम्पन्न
- admin
- April 5, 2024
- 0
देहरादून। होम वोटिंग का प्रथम चरण 9 अप्रैल तक सम्पन्न होगा। इस दौरान जो मतदाता, मतदान करने से छूट जाएंगे वे 11 अप्रैल को मताधिकार […]