देहरादून। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम हमें राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक सोच के साथ स्वयं की भागीदारी के लिए प्रेरित करता है। आर्या ने कहा कि आज प्रधानमंत्री के मन की बात संपूर्ण देश की आवाज बन चुकी है और समाज में नई ऊर्जा का संचार करने का काम किया है। प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम हमेशा नई ऊर्जा के साथ हमें समाज में एक नवीन सकारात्मक सोच के साथ बदलाव में भागीदारी के लिए प्रेरित करता है। रेखा आर्या ने कहा कि 9 साल पहले 3 अक्टूबर 2014 को प्रधानमंत्री की ओर से विजयादशमी से शुरू किया गया, मन की बात का यह ऐतिहासिक सफर आज अपने 110वें पड़ाव पर पहुंचा है। जनता और प्रधानमंत्री मोदी के बीच मजबूत जुड़ाव और लगाव का साथ ही इस कार्यक्रम से अनेक प्रकार की विभिन्न जानकारी प्राप्त होती है।
Related Posts
कोटद्वार में हादसा 3 की हुई मौत
- admin
- March 30, 2024
- 0
कोटद्वार। आज सुबह करीब 7 बजे कोटद्वार में बीईएल रोड पर एक एक्सीडेंट में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के अनुसार यूके18 […]
हादसे में महिला की मृत्यु
- admin
- February 11, 2024
- 0
गोपेश्वर। चमोली जिले के घाट में एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे लोगों का वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे […]
मतदान केंद्रों पर रहेगी ड्रोन की नजर
- admin
- April 3, 2024
- 0
देहरादून। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में अत्यंत दुर्गम क्षेत्रों में स्थित मतदान केंद्रों व आसपास के क्षेत्रों पर निगरानी रखने के लिए उत्तराखंड पुलिस ड्रोन […]