देहरादून। चमोली जनपद के साथ ही राज्य के पशुपालकों के लिए सरकार की ओर से संचालित मोबाइल वैटेनरी यूनिट वरदान साबित हो रही है। योजना संचालन से पूर्व पशुपालकों को मवेशियों के बीमार और चोटिल होने पर उनका उपचार करना चुनौती बना रहता था, लेकिन अब मोबाइल वैटेनरी यूनिट के संचालन के बाद पशुपालकों को एक फोन कॉल पर ही उपचार की सुविधा मिल रही है। केंद्र व राज्य सरकार की ओर से संचालित इस योजना से चमोली जिले में अब तक 9 हजार 2 सौ 64 पशुपालक लाभाविंत हो चुके हैं। इस योजना के तहत राज्य में अब तक 1 लाख 19 हजार 876 मवेशियों का उपचार किया जा चुका है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 16 नवम्बर 2022 को इस योजना के 60 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों के लिए रवाना किया था।
Related Posts
युवक की चाकू मारकर हत्या
- admin
- February 15, 2024
- 0
चम्पावत। चंपावत जिले के पाटी ब्लॉक में में एक युवक ने दूसरे युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर मौके […]
बारिश व बर्फबारी की संभावना
- admin
- February 16, 2024
- 0
देहरादून। उत्तराखंड में मौसम बदलने के आसार हैं। यहां कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इसे लेकर आरेंज […]
केंद्रीय परियोजनाओं में तेजी लाएं : धामी
- admin
- February 9, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बाह्य सहायतित परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि राज्य में संचालित बाह्य सहायतित […]