गोपेश्वर। चमोली जिले के थराली में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार थराली तहसील कुलसारी धारबारम सड़क पर एक कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर नीचे कर्णप्रयाग-ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग पर जा गिरी। दुर्घटना की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके ओर पहुंची रेस्क्यू अभियान चलाया। हादसे में चालक का शव क्षतिग्रस्त कार में फंस गया, जिसे पुलिस ने बामुश्किल बाहर निकाला। मृतक कार चालक की शिनाख्त गौर सिंह (40) पुत्र केदार सिंह निवासी जबरकोट थराली के रूप में हुई।
Related Posts
कांग्रेस को अलविदा कहा
- admin
- March 24, 2024
- 0
नैनीताल। नैनीताल लोकसभा सीट से प्रकाश जोशी को उम्मीदवार घोषित करने के बाद कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। […]
उपलन के भवन के लिए निशुल्क भूमि देगी सरकार
- admin
- March 11, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में उत्तराखण्ड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लि० (उपनल) के द्वारा 25000 से अधिक लोगों को रोजगार […]
प्रवासी मतदाता पोस्टल बैलेट से मतदान
- admin
- April 1, 2024
- 0
देहरादून। लोकसभा चुनाव में प्रवासी मतदाता पोस्टल बैलेट से मतदान कर सकेंगे और उन्हें वोट डालने के लिए अपने राज्य नहीं लौटना होगा। प्रवासी मतदाता […]