उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के मोरी से देहरादून आ रही एक कार मंगलवार देर शाम मसूरी से करीब 30 किमी पहले दिल्ली-यमुनोत्री राजमार्ग पर यमुना पुल के पास अनियंत्रित होकर यमुना में जा गिरी। हादसे में कार सवार 6 लोगों की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ ने सभी शवों को सड़क तक पहुँचाया गया। जानकारी के अनुसार कार UK07 9607 उत्तरकाशी के मोरी से देहरादून आ रही थी। कार रात करीब 1 बजे दिल्ली-यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर अगलाड पुल से करीब 1 किलामीटर पहले कार अनियंत्रित होकर यमुना किनारे गहरी खाई में जा गिरी। सुबह तक जब कार सवारों का अपने परिजनों को फोन नहीं आया तो उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी।परिजनों की सूचना पर पुलिस ने कार सवारों की खोजबीन शुरू की ।जब पुलिस ने कार सवारों की लोकेशन ट्रेस की तो हादसे का पता चला। एसडीआरएफ व पुलिस के साथ ही राजस्व विभाग की टीम ने अभियान चलाकर शवों को खाई से बाहर निकाला। हादसे में कार सवार प्रताप(30) पुत्र श्यामसुख, ग्राम मौताड़ मोरी उत्तरकाशी, राजपाल(28) पुत्र श्यामसुख, ग्राम मौताड़ मोरी, जशीला(25) पत्नी राजपाल, ग्राम मौताड़ मोरी, वीरेंद्र(28) पुत्र प्रेमलाल, ग्राम मौताड़ मोरी, विनोद(35) पुत्र शेरिया, ग्राम मौताड़ मोरी, मुन्ना (38) पुत्र रूपदास, , ग्राम देवती मोरी उत्तरकाशी की मौत हो गई। हादसे में एक ही गांव के 5 लोगों की मौत से मातम पसरा हुआ है।
Related Posts
पुलिस के हत्थे चढ़ा हत्यारोपित
- admin
- February 15, 2024
- 0
हरिद्वार। हरिद्वार की रानीपुर पुलिस ने क्षेत्र में हुई किशोरी की हत्या के मामले पुलिस ने खुलासा कर दिया। किशोरी का हत्यारा उसका ही प्रेमी […]
भाजपा सरकार के अभूतपूर्व विकास कार्यों से जनता मे उत्साह
- admin
- April 11, 2024
- 0
देहरादून। भाजपा ने कहा कि राज्य मे हुए अभूतपूर्व विकास कार्यों से जनता मे उत्साह है और पीएम रैली को लेकर विपक्ष के आरोपों को […]
भाजपा में शामिल हुए कई कांग्रेसी
- admin
- April 3, 2024
- 0
हरिद्वार। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के करीबी माने जाने वाले 6 से ज्यादा नेता कांग्रेस का हाथ छोड़ भाजपा में शामिल हो गए हैं। सभी […]