बागेश्वर। बागेश्वर जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराधा पाल के निर्देशों के क्रम में आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत स्वीप टीम ने महिला एवं पुरूष वर्ग की ओपन क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता आयोजित करायी। महिला ओपन वर्ग में ज्योति मेहता व पुरूष ओपन वर्ग में लक्की गाड़िया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुख्य शिक्षा अधिकारी जीएस सौन व जिला क्रीड़ा अधिकारी गुंजन बाला ने संयुक्त रूप से हरी झण्डी दिखाकर दौड़ का शुभारम्भ किया गया। खेल विभाग के तत्वावधान में प्रातः सात बजे ओपन महिला वर्ग की आठ किमी दौड़ भागीरथी बाईपास से प्राथमिक विद्यालय आरे होते हुए डिग्री कालेज गेट पर समाप्त हुई। तथा ओपन पुरूष वर्ग 10 किमी दौड़ प्रतियोगिता भागीरथी बाईपास से प्रारंभ होकर दारसों पेट्रोल पम्प होते हुए डिग्री कॉलेज गेट पर समाप्त हुई। ओपन पुरूष वर्ग में 38 तथा ओपन महिला वर्ग में 10 प्रतिभागियो ने प्रतिभाग किया। ओपन पुरूष वर्ग में प्रथम स्थान पर लक्की गड़िया, तुषार द्वितीय , मोहित कुमार तृतीय व चौथे स्थान पर गणेश दानू तो मनीश कुमार पाँचवे व भूपाल सिंह छठे स्थान पर रहे। वहीं ओपन महिला वर्ग में ज्योति मेहता प्रथम, निकता कुमारी द्वितीय, दिया गोस्वामी तृतीय, मोनिका गोस्वामी चतुर्थ व हिमानी कोरंगा पाँचवा एवं ऊषा ने छठा स्थान प्राप्त किया। स्वीप टीम द्वारा मतदाता जागरूकता के लिए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया।
Related Posts
महिला की चट्टान से गिर कर मौत
- admin
- March 17, 2024
- 0
रुद्रप्रयाग। दशज्यूला क्षेत्र के जग्गी कांडई में घास काटते समय एक महिला की खाई में गिरने से मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके […]
दून पहुँचे राजनाथ सिंह
- admin
- February 12, 2024
- 0
देहरादून। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज देहरादून पहुंचे। शाम करीब चार बजे वह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष […]
खेल मंत्री ने सुना मन की बात कार्यक्रम
- admin
- February 25, 2024
- 0
देहरादून। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम हमें राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक सोच […]