देहरादून। राज्य संपति विभाग ने विधानसभा के बर्खास्त कर्मचारियों को 7 मार्च तक सरकारी आवास खाली करने का अंतिम नोटिस दे दिया है। तय समय पर सरकारी आवास खाली न करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। राज्य संपति विभाग की केदारपुरम स्थित सरकारी कॉलोनी में अभी 40 कर्मचारी रह रहे हैं। विधानसभा से बर्खास्त इन कर्मचारियों को पूर्व में भी आवास खाली करने के नोटिस जारी हो चुके हैं।इसके बावजूद वे सरकारी आवास पर कब्जा करे हुए हैं। इस मामले में नोटिस जारी किया था बावजूद 40 बर्खास्त कर्मचारियों ने सरकारी आवास खाली नहीं किए हैं। ऐसे में अब विहित प्राधिकारी दिनेश प्रताप सिंह ने नियमानुसार उन्हें 7 मार्च तक का अंतिम मौका देते हुए नोटिस जारी किया है। नोटिस में में नियत तिथि तक आवास खाली न करने पर बेदखली की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही बाजार दर पर किराया व बेदखली में होने वाले खर्च की भी वसूली की जाएगी।
Related Posts
युवाओं के लिए खुली अग्निवीर की भर्ती
- admin
- February 27, 2024
- 0
देहरादून। सेना में भर्ती होने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए भारतीय थल सेना सुनहरा मौका लेकर आया है। अग्निवीर योजना के तहत भारतीय […]
राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
- admin
- March 17, 2024
- 0
देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने रविवार को सचिवालय में प्रदेश के सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। […]
पुलिस व बदमाश में मुठभेड़
- admin
- February 11, 2024
- 0
देहरादून। देहरादून में चेकिंग के दौरान फरार हुए बदमाश ने पीछा कर रही पुलिस और फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह घायल […]