देहरादून। उत्तराखंड में मौसम बदलने के आसार हैं। यहां कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इसे लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार हिमालय क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने की उम्मीद है। पर्वतीय क्षेत्रों में बादल मंडरा रहे हैं। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर , पिथौरागढ़ जनपद के 3500 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। निचले इलाकों में भी हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार 18 फरवरी को मौसम के करवट बदलने की उम्मीद है। चोटियों पर भारी हिमपात की चेतावनी जारी की गई है। निचले क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी संभव है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24 तो न्यूनतम तापमान 11 सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर में चटख धूप खिली रही, जबकि सुबह-शाम ठंड बरकरार है।
Related Posts
उम्मीदवारों ने खरीदे नामांकन पत्र
- admin
- March 21, 2024
- 0
पौड़ी। लोकसभा चुनाव के लिए गढ़वाल संसदीय सीट से आज नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन 7 नामांकन प्रपत्र लिए गए। अब तक 9 नामांकन पत्र […]
छापेमारी में मिली शराब की भट्टी
- admin
- April 3, 2024
- 0
नैनीताल। लोक सभा निर्वाचन 2024 को दृष्टिगत रखते हुए आज दिनांक 3/4/2024 को जिला निर्वाचन अधिकारी नैनिताल के निर्देशन में एवम जिला नोडल अधिकारी नैनीताल […]
55 प्रत्याशी मैदान में
- admin
- March 30, 2024
- 0
देहरादून। प्रदेश के सभी 5 लोकसभा सीट पर शनिवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने […]