बागेश्वर। जिले के दुग-नाकुरी तहसील के जारती गांव में आज आंगन में धूम सेंक रही एक बुजुर्ग महिला पर जंगली सुअर ने अचानक जानलेवा हमला कर दिया। परिजनों ने शोर मचाया तो सुअर जंगल की ओर भाग गया। घायल महिला को लेकर परिजन तुरंत जिला अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से घायल महिला को मुआजवा दिलाने की मांग की है। इधर रेंजर प्रदीप कांडपाल ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना मिल गई है और जल्द ही वन विभाग की टीम को गांव भेजा जाएगा और घायल महिला को नियमानुसार मदद दी जाएगी।
Related Posts
कार हादसे में गई 6 की जान
- admin
- February 21, 2024
- 0
उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के मोरी से देहरादून आ रही एक कार मंगलवार देर शाम मसूरी से करीब 30 किमी पहले दिल्ली-यमुनोत्री राजमार्ग पर यमुना पुल के […]
लोकसभा चुनावों का हुआ शंखनाद
- admin
- March 16, 2024
- 0
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव की रणभेरी बच चुकी है। चुनाव आयोग ने आज लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। 19 अप्रैल से […]
हादसे में महिला की मृत्यु
- admin
- February 11, 2024
- 0
गोपेश्वर। चमोली जिले के घाट में एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे लोगों का वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे […]