चम्पावत। चंपावत जिले के पाटी ब्लॉक में में एक युवक ने दूसरे युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर चाकू को बरामद कर लिया है। जानकारी के अनुसार जिले के पाटी ब्लॉक पनिया निवासी बबलू सिंह टैक्सी चालक है। उसका काजिना निवासी खिलानंद जोशी उर्फ खिलेश (30) पुत्र सुरेश चंद्र जोशी के बीच किसी बात पर बोलचाल हो गई। इसके बाद बबलू सिंह ने अचानक चाकू निकाल कर खिलेश पर कई वार कर दिये। चाकू लगने से खिलेश लहूलुहान होकर गिर पड़ा। इसके बाद बबलू ने खुद ही पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को 108 से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाटी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपित युवक को हत्या में प्रयुक्त चाकू समेत हिरासत में ले लिया है। आरोपित युवक ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह एक लड़की से प्रेम करता है। खिलानंद भी उस लड़की को पसंद करता था और उससे बात करता था। ख़िलानन्द का उस लड़की से बातें करना पसंद नही थी। इसी बात को लेकर वह ख़िलानन्द से रंजिश रखता था। कल देर शाम उसका और ख़िलानन्द का आमना सामना हो गया और तैश में आकर उसने ख़िलानन्द पर चाकू से वार कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
खेल मंत्री ने सुना मन की बात कार्यक्रम
- admin
- February 25, 2024
- 0
देहरादून। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम हमें राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक सोच […]
मन्त्रिमण्डल ने 90 हजार करोड़ के बजट को मंजूरी दी
- admin
- February 21, 2024
- 0
देहरादून। राज्य मन्त्रिमण्डल की बैठक में 2024,25 के 90 हजार करोड़ के बजट को मंजूरी दी गई। इसके साथ ही बालश्रम, जाली करेंसी, मानव तस्करी […]
निगरानी करने के निर्देश
- admin
- March 28, 2024
- 0
देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आज वर्चुअल माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आगामी लोकसभा निर्वाचन के सन्दर्भ में आयोजित […]