गोपेश्वर। चमोली जिले के घाट में एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे लोगों का वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 अन्य घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चमोली जिले के नंदानगर (घाट) के कांडई गांव के निकट धार्मिक कार्यक्रम से लौट रहे एक वाहन यूके-02-पीए-0058 अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया और वाहन में सवार 12 लोगों सवार थे, जिनमे से 7 को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकी दुर्घटना में लक्ष्मी देवी(50) पत्नी कन्हैया लाल ग्राम, काण्डई, तहसील घाट की मौत हो गई है।
Related Posts
कार्यों को समय पर पूरा करें
- admin
- March 29, 2024
- 0
उत्तरकाशी। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने यमुनोत्री धाम सहित यात्रा पड़ावों पर यात्रा प्रबंधन व तीर्थयात्रियों की सुविधा को लेकर स्वीकृत कार्यो को समय […]
कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग करें
- admin
- March 6, 2024
- 0
देहरादून। प्रदेश में पुलों के निर्माण और उनकी देखभाल में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने और इनके निर्माण कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग करने […]
हाउस ऑफ हिमालयाज के ई कॉमर्स पोर्टल का शुभारंभ
- admin
- March 12, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड महज एक ब्रांड नहीं अपितु राज्य में हजारों मातृ शक्ति की आजीविका का […]