गोपेश्वर। चमोली जिले के घाट में एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे लोगों का वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 अन्य घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चमोली जिले के नंदानगर (घाट) के कांडई गांव के निकट धार्मिक कार्यक्रम से लौट रहे एक वाहन यूके-02-पीए-0058 अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया और वाहन में सवार 12 लोगों सवार थे, जिनमे से 7 को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकी दुर्घटना में लक्ष्मी देवी(50) पत्नी कन्हैया लाल ग्राम, काण्डई, तहसील घाट की मौत हो गई है।
Related Posts
मुख्यंमत्री ने की भट्ट के पक्ष में मतदान करने की अपील
- admin
- April 7, 2024
- 0
अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री ने मुक्तेश्वर में जनसभा में सभी का स्वागत करते हुए कहा कि राज्य के साथ इस क्षेत्र की देवतुल्य जनता ने भी विधानसभा […]
भारत दुनिया मे परचम लहरा रहा: धामी
- admin
- March 31, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को पछवादून के कालसी ब्लॉक के कृषि मंडी परिसर में टिहरी लोकसभा सीट से प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह […]
उम्मीदवारों ने खरीदे नामांकन पत्र
- admin
- March 21, 2024
- 0
पौड़ी। लोकसभा चुनाव के लिए गढ़वाल संसदीय सीट से आज नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन 7 नामांकन प्रपत्र लिए गए। अब तक 9 नामांकन पत्र […]