देहरादून। देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दुकान में काम करने वाले एक युवक ने दूसरे युवक को थप्पड़ मार दिया। इससे आवेश में आकर दूसरे युवक ने दुकान में रखे रखे चाकू से उस पर हमला कर दिया। हमले में थप्पड़ मारने वाला जख्मी हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार प्रेमनगर के त्यागी मार्केट में वाधवा क्रोकरी हाउस में एक युवक काम करता था। वह कई दिनों से दुकान स्वामी से वेतन की मांग कर रहा था, लेकिन दुकान स्वामी उसे वेतन नहीं दे रहा था, जिससे युवक परेशान था। उसने महिला दुकान स्वामी से वेतन देने का आगर किया लेकिन उसे वेतन नहीं दिया। इसी बात को लेकर उसकी दुकान स्वामी से कहासुनी हो गई जो झगड़े में तब्दील हो गई। इसी बीच दुकान में काम करने वाले एक अन्य व्यक्ति राहुल, निवासी इस्लामपुर बरहमपुर पाडली जिला बिजनौर उप्र ने उसे थप्पड़ मार दिया। इसके बाद आवेश में आकर उसने दुकान में रखे चाकू से राहुल ने युवक पर हमला कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया, जबकी घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि सूरज, पुत्र छतरी चौधरी, निवासी ग्राम डुमरियाज़ थाना शाहपुर कमाल, बेगूसराय बिहार वाधवा क्रोकरी की दुकान में काम करता था। दुकान मालिक सरोज वाधवा से अपनी सैलरी मांगने को लेकर उसका विवाद हुआ था।
Related Posts
हल्द्वानी के वनभूलपुरा में उपद्रव
- admin
- February 8, 2024
- 0
हल्द्वानी। प्रशासन ने भारी आगजनी, उपद्रव और पथराव के बाद हल्द्वानी के वनभूलपुरा क्षेत्र में कर्फ्यू लगाने के साथ ही दंगाइयों को देखते ही गोली […]
बर्खास्त कर्मचारियों को सरकारी आवास खाली करने का नोटिस
- admin
- February 17, 2024
- 0
देहरादून। राज्य संपति विभाग ने विधानसभा के बर्खास्त कर्मचारियों को 7 मार्च तक सरकारी आवास खाली करने का अंतिम नोटिस दे दिया है। तय समय […]
चम्पावत साइंस सिटी का शिलान्यास किया
- admin
- March 15, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज चम्पावत के लिए 55 करोड़ 53 लाख रूपये की लागत से बनने वाले चम्पावत साइंस सिटी का शिलान्यास […]